बेजुबान हूँ बेजान नहीं : करंट लगाकर हाथी की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार....

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र के मेंढारी गांव में हाथी की मौत मामले में वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। वन अधिकारियों ने 11 केवी बिजली का उपयोग करके एक हाथी की हत्या करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

हत्या में शामिल अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है। आरोपी जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए बिजली का इस्तेमाल करते थे. करीब एक माह से 34 हाथियों का दल वाड्रफनगर क्षेत्र में विचरण कर रहा है। 11 मार्च को करंट लगने से एक हाथी की मौत हो गई।

यह भी पढ़े भिलाई में 10वी क्लास की छात्रा से दुष्कर्म.. आगे पढ़े 

यह भी पढ़े - BSP में देर रात लगी आग , करोड़ो का हुआ नुकसान आगे पढ़े

यह भी पढ़े - CG में कांग्रेस नेता की हत्या , ट्रैक्टर से कुचलकर आगे पढ़े

 घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. अधिकारियों की मौजूदगी में डॉक्टरों की टीम ने हाथी के शव का पोस्टमार्टम किया और उसे वहीं दफना दिया|

 इस मामले में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पूछताछ के दौरान पता चला कि कुछ लोग इसमें शामिल थे. एक आरोपी जयसिंह उर्फ ​​हीरू पिता चमरू निवासी ग्राम मेंढरी को न्यायालय के आदेश के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu