मिली जानकारी के मुताबिक, रात करीब ढाई बजे रावणभाटा सुपेला में एक फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। वहां के रहवासी लोगो ने आग की लपटें देखीं और 112 नंबर पर फोन किया. सूचना मिलने के बाद सपेला थाने की पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे।
यह भी पढ़े -भिलाई के लिंक रोड पर 1.98 लाख की उठाईगिरी, किराना व्यवसायी की स्कूटी की डिक्की..
यह भी पढ़े -जमानत के नाम पर अदालत से फर्जीवाड़ा आरोपी हुआ गिरफ्तार...
कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने इस पर काबू पाया. यह फर्नीचर फैक्ट्री बसंत विश्वकर्मा की बताई जा रही है। यहां फर्नीचर बनाने के लिए लकड़ी का जो फोम जमा किया गया था, वह जलकर राख हो गया। कहा जाता है कि यहां फर्नीचर में इस्तेमाल होने वाले रसायनों का भी भंडारण किया जाता था। इससे आग तेजी से फैलने लगी.
आग लगने का कारण अभी भी अज्ञात है। शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी ऐसी सम्भावना जताई जा रही है| आग लगने के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल हो गया. फर्नीचर फैक्ट्री घनी आबादी वाले इलाके में स्थित है और अगर समय रहते आग नहीं बुझाई जाती तो गंभीर हादसा हो सकता था. आग अन्य व्यवसायों और घरों तक फैल सकती है।
इस हादसे के बाद आज शनिवार सुबह सुपेला इलाके में फिर आग लग गई। सोनी स्टोर, सुपेला आकाशगंगा ग्लास और बेल्ट में आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है. आग से दुकान में रखा काफी सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

