भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छ.ग के जशपुर इलाके में जीजा के घर रहकर पढ़ाई कर रही है एक किशोरी की आत्महत्या का मामला सामने आया है. बगीचा थाना क्षेत्र में 11वीं कक्षा की छात्रा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
यह भी पढ़े - भिलाई ब्रेकिंग : पार्षद को जान से मारने सटोरिये ने चढ़ा दी कार , एक की हालत गंभीर..
घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है. छात्रा की आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चल सका है।
जानकारी के मुताबिक, जशपुर जिले के बगीचा थाने के पंड्रापाट चौकी के मुड़ाकोना गांव में छात्रा ने आत्महत्या कर ली. मृतक पंड्रापाठ हाई स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र था।
यह भी पढ़े - भिलाई पावर हाउस स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात युवक की लाश...
बताया जा रहा है कि होली के दिन देर शाम उसने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. लड़की दातुन पानी कमारिमा पंचायत गांव की रहने वाली थी और मुड़ाकोना में अपने जीजा के घर पर रहकर पंड्रापाठ हाई स्कूल में पढ़ रही थी।
जिसके बाद बगीचा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

