भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छ.ग के बलरामपुर जिले के कुसुमी विकासखंड के ग्राम पंचायत छाताकोना में प्राथमिक विद्यालय की स्थिति जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
पढ़ाने वाले मास्टर यहां स्कूल में महीने केवल एक-दो बार ही आते हैं. हालत यह है की स्कूल आने वाले बच्चों को अपना दोपहर का भोजन भी स्वयं तैयार करते है|
बच्चों की देखभाल के लिए सफाई करने वाली महिला को जिम्मेदारी सौंपी गयी है और यदि सफाई करने वाली महिला नहीं आती है, तो वह अपने बदले अपनी बेटी को भेज देती है|
विडियो देखे -
जिससे बलरामपुर जिले के छाताकोना प्राइमरी स्कूल में मासूम बच्चो का भविष्य खतरे में है|स्कूल में बच्चों द्वारा दोपहर का भोजन तैयार करने का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग फिलहाल कार्रवाई पर विचार-विमर्श कर रहा है।
यह भी पढ़े - आधी रात राजधानी में डकैती , परिवार को बंधक...
यह भी पढ़े - दुर्ग से भिलाई जा रही कार ने स्कूटी को मारी टक्कर , व्यक्ति की मौत...
यह भी पढ़े -भिलाई में शातिर मामी की चालाकी, 50 लाख रूपये...
यहां तैनात सफाई कर्मचारी के घर में जब किसी की मौत हो गई तो उसने अपनी बेटी को स्कूल भेजकर अपना काम उसको दे दिया |
विडियो देखे-
सफाईकर्मी की बेटी के मुताबिक, शिक्षक कम ही आते हैं और सफाईकर्मी ही बच्चों की देखभाल करते हैं।इस मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें भी इसकी जानकारी मिली और उन्होंने बीईओ को जांच के लिए भेजा, लेकिन जांच रिपोर्ट सुनकर सभी हैरान रह गए. दरअसल, टीचर का पेट ख़राब था इसलिए वो स्कूल में नहीं थे | अपनी गलतियों को छुपाने के लिए तरह-तरह के बहाने बनाये जा रहे है |
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

