भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : प्रदेश के बलरामपुर इलाके का एकलव्य बोर्डिंग स्कूल आदिवासी बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है. यहां लंच के दौरान अचार में मरा हुआ मेंढक निकला। इसके अलावा बच्चों के लिए पकौड़े भी बनाए जाते हैं, जो अपनी एक्सपायरी डेट निकल चुके चने के आटे से बनाए जा रहे हैं. उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल नेटवर्क पर तेजी से प्रसारित हो रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, घटना रामानुजगंज के एकलव्य आदर्श बोर्डिंग स्कूल की है. दोपहर के भोजन के समय जब बच्चे अचार के डिब्बे से आचार निकाल रहे थे तो अचार की जगह मरा हुआ मेंढक डिब्बे से बाहर निकला।
यह भी पढ़े - भिलाई में गंभीर हादसा टला , चंद्रा मौर्या चौक के पास फ्लाईओवर पर लगी फाल..
यह भी पढ़े -भाजपा को महादेव मुद्दे का जवाब देने कांग्रेस आज प्रदेश भर में करने जा रही हैं प्रेसवार्ता..
साथ ही बेसन के आटे से बच्चों के पकौड़े बनाए जा रहे हैं उसकी एक्सपायरी डेट तीन महीने बीत जाने के बावजूद कुछ लोग इस बात पर ध्यान नहीं दे रहे हैं और खाना बनाया जा रहा है|
दोपहर के भोजन को लेकर बच्चे पहले ही पूर्व आचार्य से शिकायत कर चुके थे। शिकायत के तुरंत बाद, प्रिंसिपल पर कार्यवाही कर उनका तबादला जिला शिक्षा विभाग में कर दिया गया।
उनकी जगह नये प्राचार्य की नियुक्ति की गयी. लेकिन नए प्राचार्य की देखरेख की कमी के कारण, बच्चों को खाने की थाली में मरे हुए मेंढक और एक्सपायर्ड आटे से बने पकौड़े दिए जा रहे है।
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

