भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कोरबा जिले से बेहद मार्मिक मामला सामना आया है| जिस घर में कुछ ही दिनों में शादी की शहनाई बजनी थी, वहां अब मातम पसरा हुआ है|
जिसकी शादी होने वाली थी वह अब इस दुनिया में नहीं रहा | जानकारी के अनुसार दीपका निवासी इंटीरियर डिजाइनर भीष्म कुमार वर्मा(27) की रायपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई. गुरुवार सुबह 4 बजे अज्ञात कार ने भीष्म की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।
यह भी पढ़े - विधायक देवेन्द्र यादव ने जूस पिलाकर कांग्रेस नेता का आमरण अनशन किया ख़त्म..
मृतक के पिता हरिश्चंद्र वर्मा एसईसीएल गेवरा परियोजना में पोस्टेड हैं। उनके पैतृक गांव चंदखुरी में एक घर बन रहा था जिसे देखने के लिए वे रायपुर से चंदखुरी जा रहा था |
रायपुर विधानसभा क्षेत्र पर यह दुर्घटना घट गयी| मृतक की जेब में रखे पहचान पत्र के आधार पर उसकी पहचान हो पायी । इसके बाद पुलिस ने परिवार को इस बारे में सूचित किया |
मृतक भीष्म कुमार वर्मा रायपुर में इंटीरियर डिजाइनर के तौर पर काम करते थे. परिवार के बाकी सदस्य दीपका में रहते हैं। कुछ दिन पहले ही उसकी सगाई हुई थी. इसके बाद घर में शादी की तैयारियां शुरू हो गईं।
भीष्म की 25 अप्रैल को विवाह होने वाला था । वह एक-दो दिन में कोरबा आकर प्री-वेडिंग फोटो शूट के लिए सतरेंगा भी जाने वाला था| शादी को लेकर पूरा परिवार बेहद खुश था, लेकिन इस घटना के बाद परिवार पूरी तरह से टूट गया।
परिजनों ने बताया कि वह दो भाइयों में छोटा था। वह बचपन से ही समझदार था। परिवार की जिम्मेदारी ले ली थी | उनका अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में गुरुवार की शाम उनके गृह ग्राम चंदखुरी में किया गया।
यह भी पढ़े - बिजनेसमैन की कार से टक्कर मारने की बात को लेकर तीन युवको ने कारोबारी से की मारपीट , मोबाइल तोड़ा..
यह भी पढ़े - महादेव सट्टा, शराब और कोयला घोटाला के आरोपियों से EOW को जेल में पूछताछ की मिली इजाजत....
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

