भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विरुद्ध आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत दर्ज की गई है. भाजपा दुर्ग जिले के उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने कहा कि भूपेश बघेल ने भारत के चुनाव आयोग के खिलाफ भड़काऊ बयान दिया और चुनाव प्रक्रिया पर अनुचित प्रभाव डालने की कोशिश की।
यह भी पढ़े - दुर्ग के ब्लू डायमंड होटल में जुआ खेल रहे 7 जुआरियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार ...
बीजेपी नेता ने अपनी लिखित शिकायत में कहा कि भूपेश बघेल को कांग्रेस पार्टी ने राजनांदगांव लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है|लेकिन मंगलवार 26 मार्च को उन्होंने पाटन नगर पालिका के आमालोरी गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में भड़काऊ भाषण दिया था|
यह भी पढ़े - महिला खिलाड़ी के साथ मनचले ने की छेड़खानी , जिसके बाद उसका हुआ हाल बेहाल विडियो देखे....
भूपेश बघेल ने भारत निर्वाचन आयोग के खिलाफ बयान दिया और ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किये ? शिकायत में कहा गया है|
भूपेश बघेल ने सार्वजनिक मंच पर बयान दिया था कि राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में 384 से अधिक उम्मीदवार होने की स्थिति में चुनाव आयोग को मतपत्र पर मतदान कराना चाहिए. इसलिए पाटन क्षेत्र से अधिक से अधिक कार्यकर्ता राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के लिए अपना नामांकन करें।
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

