भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बदायूं दोहरे हत्याकांड के दूसरे आरोपी जावेद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हत्या के बाद वह छिप गया गया था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था|जिसके बाद जावेद को बरेली से गिरफ्तार किया गया|
बता दे की देर रात जावेद को बरेली से गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के बाद जावेद ने अपना फोन बंद कर दिया और दिल्ली भाग गया था |
पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश कर रही थीं. बरेली पुलिस ने अब जावेद को बदायूं पुलिस को सौंप दिया है। बदायूं पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की।
यह भी पढ़े -भिलाई में डेली नीड्स महिला संचालक की बदमाशों ने की बेरहमी से पिटाई, लहूलुहान हालत
बताया जाता है कि जावेद को स्थानीय लोगों ने देर रात बारादरी थाना क्षेत्र के एक सैटेलाइट बस स्टैंड से पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
इस दौरान लोग उसका विडियो भी बना लिया| जावेद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जावेद ने दिल्ली से बरेली पहुंचकर सरेंडर करने की योजना बनाई.
यह भी पढ़े -हैवान ने बच्चो की गला रेतकर हत्या की , फिर उनका खून पिया , मांस खाया...
यह भी पढ़े -भिलाई में रफ़्तार का कहर नशे में गाड़ी चला रहे पिकअप वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर 2 की मौत
गौरतलब है कि हत्या के आरोपी साजिद के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद पुलिस दूसरे आरोपी जावेद की सरगर्मी से तलाश कर रही थी।
बीती रात बदायूं पुलिस ने जावेद की तलाश में कई जगह छापेमारी की। इस दौरान जावेद के पिता और चाचा से पूछताछ की गई. इसके अलावा जावेद के करीबियों के घर पर भी छापेमारी की गई|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

