भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में एक युवक ने अवैध संबंधों के चलते अपनी मां के प्रेमी की बीच सड़क पर चाकू मारकर हत्या कर दी. बताया गया है कि हत्या करने के बाद आरोपी बेटा फरार हो गया|
पूरा मामला सारंगढ़ थाना क्षेत्र का है. हत्या के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सारंगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची. वहां से व्यवसायी के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक, श्रीराम जनरल स्टोर के संचालक अभिषेक केशरवानी की दोपहर करीब 12 बजे चाकू मारकर हत्या कर दी गई. आरोपी ने अभिषेक केशरवानी के पेट में चाकू से कई वार किए।
बताया जाता है कि घटना के वक्त अभिषेक केशरवानी आरोपी की मां को मोटरसाइकिल से कहीं ले जा रहा था. हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया है|। पुलिस अलग-अलग जगहों के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है.
इसके अलावा पुलिस अन्य लोगों के अलावा मृतक के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है. उनका कहना है कि हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई है. श्रीराम जनरल स्टोर संचालक अभिषेक केशरवानी का आरोपी युवक की मां से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
यह भी पढ़े - आधी रात राजधानी में डकैती , परिवार को बंधक...
यह भी पढ़े - दुर्ग से भिलाई जा रही कार ने स्कूटी को मारी टक्कर , व्यक्ति की मौत...
यह भी पढ़े -भिलाई में शातिर मामी की चालाकी, 50 लाख रूपये...
इसी वजह से गुस्से में आकर आरोपी बेटे ने वारदात को अंजाम दिया. पुलिस के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

