भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बालोद छ.ग़, जिले के कुरदी गांव के एक घर में शादी की खुशियां उस समय गम में बदल गईं जब होने वाली दुल्हन ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। घटना के समय उसका बड़ा भाई और मां मजदूरी करने घर से बहार गए थे। लड़की ने उस समय इस घटना को अंजाम दिया|
यह भी पढ़े - शराब पीकर आये शिक्षक की स्कूल में बच्चो ने की पिटाई , विडियो देखे....
प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्जुन्दा इलाके के कुर्दी गांव में तामेश्वरी रावते के पिता की मृत्यु के बाद वह अपने बड़े भाई और मां के साथ अपने ननिहाल गांव में रहती थीं. तामेश्वरी की शादी 15 अप्रैल से शुरू होने वाली थी। इसी बीच तामेश्वरी ने शनिवार की सुबह 11 से 12 बजे के बीच अपने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आत्महत्या कर ली|
बताया जाता है कि शरीर में आग लगने के बाद जब लड़की चिल्लाने लगी तो आसपास के लोग उसके घर आए और उसे देखा। इस समय, लड़की आग से गंभीर रूप से जल गई और बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़े -BJP नेता असीम राय हत्या मामले में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार....
यह भी पढ़े - CG में एक घर की 3 महिलाये हुई गायब , 6 महीने की बच्चे को छोड़ अपने साथ लाखो के जेवर और 3 लाख...
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिस समय तामेश्वरी ने खुद पर आग लगाई | उस समय घर पर कोई नहीं था। मृतक युवती की मां खेती के काम से दूसरे गांव गयी हुई थी, जबकि उसका बड़ा भाई मनरेगा में काम कर रहा था. शादी से पहले ही युवती ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया यह स्पष्ट नहीं हो सका है। अर्जुन्दा पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है|
यह भी देखे - CG में मरीज की ख़राब हालत के बीच उसकी जान से ज्यादा जरुरी होली पार्टी , विडियो देखे...
यह भी पढ़े - सुपेला के होटल में कारोबारी ने किया सुसाइड , महाराष्ट्र से आया था मृतक...
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

