CG में टीवी अभिनेता के साथ होली के नाम पर हुई बदसलूकी व मारपीट , विडियो किया वायरल....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कोरबा , कई टीवी सीरियल में अभिनय कर चुके अभिनेता के साथ होली के दिन कुछ युवक ने होली के नाम पर बदसलूकी की थी और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।


यह भी पढ़े - होटल के पूल में भिलाई के युवक का मिला शव , चेहरे पर चोट के निशान , परिवार को हत्या का शक, जांच में जुटी पुलिस...

 पीड़ित की शिकायत के बाद रामपुर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. टीवी अभिनेता और रामपुर जिले के बैगिनडभा निवासी आशीष मिश्रा ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि होली के दिन शुभम और करण शर्मा ने उन्हें जबरन घसीटा और उनके कपड़े फाड़ दिए|

यह भी पढ़े बंगले में OTT के लिए अश्लील फिल्म बना रहे 13 युवक युवतियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार...

यह भी पढ़े - दुर्ग के बड़े बिल्डर और BJP नेता के घर आईटी का छापा, भिलाई में भी बड़े कारोबारी के घर IT विभाग की दबिश....

 उन्होंने शराब की बोतल से भी हमला किया.उसने बताया कि जब वह घर जा रहा था तो दो युवक उसके रास्ते में खड़े हो गये और उसे होली है बोलते हुए पकड़ लिया|

 हालाँकि वे नहीं माने और उन दोनों ने अपने अन्य दोस्तों को बुलाया और उन्हें जबरन गटर के गंदे पानी में फेंक दिया। युवक ने उस पर शराब की बोतल से भी हमला किया, जिससे वह घायल भी हो गया|

 युवाओं ने इसका विडियो बनाया तथा इसे इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर प्रसारित किया। इससे वह मानसिक रूप से तनाव में है। घटना के बाद सभी युवक फरार चल रहे है|

यह भी पढ़े भिलाई ब्रेकिंग : मामूली बात पर 3 लोगो पर रॉड से हमला , तीनों एक ही परिवार के लोग , गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती....

यह भी पढ़े -मदिराप्रेमियों के लिए बुरी खबर , 1 अप्रेल से बढ़ जाएगी प्रदेश में शराब की कीमते, नए मूल्य के साथ बेची जाएगी शराब....

आशीष ने बताया कि वह इसकी शिकायत करने सिविल लाइन थाने गए, जहां लिखित शिकायत को सील मारकर लौटा दिया गया। 

दो दिन तक मामला लंबित रहने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो उन्होंने पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों से बात की, तब जाकर पुलिस ने मामले पर  कार्यवाई प्रारंभ की |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu