भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग-राजनांदगांव की सीमा पर सोमनी पुलिस स्टेशन से कुछ ही दूरी पर स्तिथ ब्लिस इंटरनेशनल होटल के पूल में एक युवक का शव मिला।
यह भी पढ़े - बंगले में OTT के लिए अश्लील फिल्म बना रहे 13 युवक युवतियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार...
यह भी पढ़े - दुर्ग के बड़े बिल्डर और BJP नेता के घर आईटी का छापा, भिलाई में भी बड़े कारोबारी के घर IT विभाग की दबिश....
मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शव केयरटेकर सत्यप्रकाश श्रीवास्तव का है। उसके पूरे शरीर और चेहरे पर चोट के निशान देखे जा सकते हैं. इस परिवार ने हत्या का संदेह जताया है. सोमनी पुलिस घटना की जांच कर रही है।
यह घटना शुक्रवार शाम करीब पांच बजे की है. यहीं पर तीन सितारा ब्लिस इंटरनेशनल होटल के वॉटर पार्क के मैनेजर सत्यप्रकाश श्रीवास्तव पूल में डूब गए थे।
मृतक सत्य प्रकाश सुपेला भिलाई का रहवासी था| पिछले साल उसने होटल में वॉटर पार्क मैनेजर के रूप में काम ज्वाइन किया था।
शुक्रवार को शाम 5:00 बजे होटल के कुछ मेहमान वॉटर पार्क गए। सत्य प्रकाश को वहां केयर टेकर नियुक्त किया गया है। कुछ ही देर बाद वह अचानक पूल से गायब हो गया।
इसके बाद स्नानार्थियों ने दूसरे कर्मचारी को बुलाया। इसके बाद कर्मचारी सत्यप्रकाश को खोजने के लिए पानी में गया और उसे डूबा हुआ पाया। इसके बाद लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।
इसके बाद सत्यप्रकाश को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमनी पुलिस घटना की जांच कर रही है।
शनिवार को शव का PM होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। डॉक्टरों ने अभी तक कुछ नहीं कहा है. पुलिस ने कहा कि सत्यप्रकाश की मौत डूबने से हुई या कोई अन्य कारण, इसका खुलासा PM की रिपोर्ट के बाद की जाएगी।
पुलिस फिलहाल होटल स्टाफ और वहाँ नहाने वालों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने कहा कि सत्यप्रकाश की मौत दिल का दौरा पड़ने या मिर्गी से हुई होगी।
परिजनों का दावा है कि सत्यप्रकाश के पूरे शरीर पर चोटें हैं। उसे तैरना नहीं आता था| अगर उसे तैरना नहीं आता था तो वह चार फीट पानी में कैसे घुस गया? परिवार के सदस्यों ने कहा, "यह हत्या है।" पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्यवाई की जा रही है|
यह भी पढ़े - बच्चे की गले में फंसी मछली को डॉक्टरो द्वारा सर्जरी कर बाहर निकाला गया , बच्चे की हालत स्थिर...
यह भी पढ़े - दुर्ग में पिता-पुत्र पर चाकू से हमला कर घायल करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार....
यह भी पढ़े - BJP ने लोकसभा समन्वयक और सह समन्वयक की नियुक्ति की , सूची देखे...
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

