भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : वैशाली नगर थाना के अंतर्गत केम्प क्षेत्र में बीती रात मामूली बात पर गाली देने से मना करने पर नाराज युवक ने एक महिला, उसके बेटे और बेटी पर रॉड से हमला कर दिया।
यह भी पढ़े - बच्चे की गले में फंसी मछली को डॉक्टरो द्वारा सर्जरी कर बाहर निकाला गया , बच्चे की हालत स्थिर...
रॉड से किए गए वार से महिला और उसकी बेटी के सिर में चोट आई और बेटे का पैर फ्रैक्चर हो गया है | तीनों घायलों को सुपेला अस्पताल ले जाने के बाद रात में पत्नी और बेटे को जिला अस्पताल ले जाया गया|
जहां उनकी इलाज किया जा रहा है |वैशाली नगर पुलिस ने घायल 18 वर्षीय अंजलि के बयान के आधार पर धारा 294, 506 और 323 के तहत मामला दर्ज किया है|
यह भी पढ़े - दुर्ग में पिता-पुत्र पर चाकू से हमला कर घायल करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार....
यह भी पढ़े - BJP ने लोकसभा समन्वयक और सह समन्वयक की नियुक्ति की , सूची देखे...
घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, आंध्रा स्कूल के पीछे कैंप-1 निवासी अतुल पल्होरे(24) बीती रात अपने घर से निकल रहे थे, तभी उनके पड़ोसी सत्येन्द्र कुमार कुशवाहा (26) अकारण उसे गाली देने लगा |अतुल ने विरोध किया तो सत्येन्द्र ने उसे हाथ-मुक्के से मारना शुरू कर दिया।
शोर सुनकर अतुल की मां गीता पालखोर (45) और बहन अंजलि (18) ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो सत्येन्द्र ने घर से रॉड निकाली और तीनों पर हमला कर दिया।
सिर पर चोट लगने से गीता बेहोश हो गई, जबकि डंडे के प्रहार से अतुल का पैर टूट गया। इस बीच सत्येन्द्र ने भी अंजलि के सिर पर रॉड से दो बार वार किया. इलाके के निवासियों ने झगड़े की सूचना पुलिस को दी|
वैशाली नगर थाना पुलिस ने आरोपी सत्येन्द्र को मौके पर ही पकड़ लिया और थाने ले गई, जबकि अतुल, गीता और अंजलि को बेहोशी की हालत में सुपेला अस्पताल ले जाया गया।
चूंकि गीता और अतुल की चोटें गंभीर थीं, इसलिए उन्हें उसी रात जिला अस्पताल ले जाया गया। वैशाली नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

