CG में खौफनाक मर्डर : युवक की धारदार हथियार से हत्या कर नग्न अवस्था में तालाब में फेंका.....

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : महासमुंद जिला मुख्यालय के समीप ग्राम नांदगांव में मंगलवार को एक युवक का नग्न शव मिलने से हड़कंप मच गया. युवक की गर्दन और गुप्तांगों पर चोट के निशान पाए गए। प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है।


यह भी पढ़े -भिलाई में महिला ने मिट्टी तेल डालकर खुद को आग लगा ली ,महिला मानसिक..

यह भी पढ़े CG में नशे में चूर लड़कियों का हाई वोल्टेज ड्रामा , विडियो देखे..

यह भी पढ़े बच्चो की गला रेतकर हत्या , फिर उनका खून पिया , मांस खाया...

पुलिस के मुताबिक, कुछ बच्चे नांदगांव में एक सूखे तालाब से गोबर इकट्ठा कर रहे थे, तभी उनकी नजर शव पर पड़ी. इसके बाद बच्चों ने इसकी जानकारी गांव वालों को दी. ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना कोटवार को दी. कोटवार के मुताबिक बाद में पुलिस मौके पर पहुंची। 

यह भी पढ़े - मंच पर भूपेश बघेल को खरी खोटी सुनाने वाले कार्यकर्ता 'दाऊ' को कांग्रेस का नोटिस...

पुलिस ने बताया कि शव को पंचनामा के बाद मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। नंदगांव निवासी पूनम पटेल के पिता सुरेश पटेल (30) का शव मिला। वह गांव के पास एक चावल मिल में काम करता था। हर दिन की तरह, वह चावल मिल में काम करने के लिए अपनी साइकिल पर सवार हुआ। 

यह भी पढ़े -कलयुगी श्रवण कुमार ने अपने जांघ की चमड़ी से चरण पादुका बनवाकर माँ को दिया.. 

वह शाम 5 से 7 बजे के बीच घर आया करता था| लेकिन सोमवार को नहीं वह घर नहीं पहुंचा तो पिता ने राइस मिल पर जाकर पूछताछ की|

राइस मिल पर उसे बताया गया कि वह एडवांस में 500 रुपये लेकर पांच बजे ही निकल चुका है. इसके बाद सुबह पूनम का शव मिला. मिली जानकारी के मुताबिक उसका गला किसी धारदार हथियार से काटा गया है. युवक नग्न अवस्था में था. इसके अलावा निजी अंगों को भी नुकसान पहुंचाया गया है।

पुलिस ने आसपास के दुकान मालिकों से भी पूछताछ की। इसमें पूनम शाम को किसी के साथ नजर आया था| इसके आधार पर उस व्यक्ति से पूछताछ की जाएगी। 

यह भी पढ़े -रायपुर एयरपोर्ट पर 5 जिंदा कारतूस के साथ यात्री गिरफ्तार...

कोतवाली थाना प्रभारी मोनिका श्याम ने बताया कि मर्ग कायम होने पर जांच की जाएगी। एक संदेही को गिरफ्तार कर लिया गया. उससे पूछताछ की जा रही है. इसके बाद आगे के कदम उठाए जाएंगे।'

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu