छ.ग में 10वी और 12वी के परिणाम को लेकर बड़ा अपडेट , इस दिन घोषित हो सकते है परीक्षा परिणाम....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों की इंतजार की घड़ियाँ जल्द ही खत्म होने वाली है। छत्तीसगढ़ राज्य बोर्ड परीक्षा परिणाम पर बड़ा अपडेट आया है। जिनके मुताबिक छत्तीसगढ़ राज्य बोर्ड के नतीजे 10 मई के आसपास घोषित होने की उम्मीद है|


यह भी पढ़े - भिलाई : दो लोगो ने ट्रेन के सामने कूदकर दे दी अपनी जान , घर पर विवाद के बाद निकला था युवक, जांच में जुटी पुलिस...

छत्तीसगढ़ राज्य बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा देने वालो 6 लाखसे अधिक छात्र अपने परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हम आपको सूचित करना चाहेंगे कि 10वीं और 12वीं बोर्ड की उत्तरों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। अधिकारी माशिमं के गुप्त कमरे में कंप्यूटर से अंकसूची बनाने का कार्य कर रहे है|

इस साल, छत्तीसगढ़ में 36 मूल्यांकन केंद्र स्थापित किए गए और 18,000 शिक्षकों ने उत्तर पुस्तिकाएं जांचीं है| 23 मार्च को परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का जांचने का कार्य शुरू हुआ और 16 अप्रैल को समाप्त हुआ। चिह्नित सूची बनाने का काम तेजी से चल रहा है। दोनों कक्षाओं के नतीजे एक साथ घोषित किए जाएंगे|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu