भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के पावर हाउस भिलाई के रेलवे ट्रैक पर बुधवार सुबह एक युवक का शव मिला। जिसमे ट्रेन की कटकर युवक की मृत्यु हो गयी है|
यह भी पढ़े - लड़के वालो पर मिर्च पाउडर छिड़कर रिसेप्शन से दुल्हन की अपहरण की कोशिश , विडियो देखे...
जानकारी के मुताबिक भिलाई के नंदिनी रोड सुभाष नगर थाना क्षेत्र निवासी राम सिंह ठाकुर (35) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी. बुधवार सुबह उसका शव पावर हाउस रेलवे स्टेशन के पास मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़े - दुर्ग : भाजपा नेता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की , घर में फंदे से लटका हुआ मिला शव , जाँच में जुटी पुलिस...
जांच में पता चला की मंगलवार की शाम को घर में विवाद के कारण वह घर से निकल गया और बुधवार की सुबह उसका शव मिला | बता दे की मृतक मजदूरी का कार्य करता था और उसके दो बच्चे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
वहीँ दूसरी घटना में जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह कुम्हारी रेलवे स्टेशन की सीमा में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर चरोदा जीआरपी मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सुपेला शास्त्री अस्पताल भेजा।
पुलिस द्वारा जांच में मृतक का नाम शंभू सोमनाथ पटेल (32) बताया गया। मृतक शंभू सोमनाथ अपने चाचा के साथ सोमनाथ छावनी, राधा कृष्ण मंदिर के वार्ड - 40 में रहता था। 15 साल से वो यही रहकर पेंटर के रूप में कार्य कर रहा था | एक दिन पहले, वह बिना किसी से कहे घर से निकल गया और अगले दिन उसका शव रेल की पटरियों पर पाया गया। जिसके बाद कुम्हारी रेलवे मामले की जांच जीआरपी चरोदा द्वारा की जा रही है।
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

