भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कहते हैं ऊपरवाला जब भी देता है, छप्पर फाड़ कर देता है। खास बात यह है कि कई बार लोगों को इसकी जानकारी भी नहीं होती| यह मामला हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में है। इस छात्र ने ड्रीम 11 ऐप के जरिए 3 करोड़ रुपये का इनाम जीता.
पंजाब-हिमाचल सीमा पर बिलासपुर के जनोली गांव के एक युवक के हाथ जैकपॉट लगा है। एक फोटोग्राफर पिता के बेटे ने 3 करोड़ रुपये का इनाम जीता है. 12वीं कक्षा के एक छात्र ने महज 100 रुपये खर्च करके ड्रीम-11 क्रिकेट टीम बनाई और रातों-रात करोड़पति बन गया।
लेकिन परिवार को अभी भी यकीन नहीं है कि उनके पास अब इतने रुपये हैं। गौरव दिल्ली-गुजरात मैच के लिए टीम बनाई थी। युवक ने सिर्फ एक टीम की बनाई और उसी महीने खेलना शुरू कर दिया।
बिलासपुर के जनोली गांव का गौरव राणा 12वीं कक्षा में पढ़ रहा है। उन्होंने हाल ही में ड्रीम इलेवन में पैसे लगाना करना शुरू किया और अब उनकी पहली रैंक आई है। गौरव बेहद साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता की एक छोटी सी फोटोग्राफी की दुकान है। जिससे घर का गुजारा होता है|
उनके परिवार के मुताबिक उन्हें उनकी जीत की खबर पर यकीन ही नहीं हो रहा था. उसके पास इतना पैसा कैसे आया? परिजन ग्राम प्रधान को बैंक ले गए और वहां उनसे बात की। जब बैंक ने जब इस बात को कंफ़र्म किया तो उन्हें यकीन हो गया। जैकपॉट जीतने के बाद यह परिवार में ख़ुशी का माहौल है| परिवार को लगातार दोस्तों और गाँव से बधाई के फोन आ रहे हैं। गौरव से पहले भी केवल एक व्यक्ति ने हिमाचल प्रदेश में ड्रीम इलेवन टूर्नामेंट में इतना बड़ा पुरस्कार जीता है।
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

