होटल के स्विमिंग पूल पर लगी पोल से करंट लगने से हुई दुल्हे की मौत , हल्दी रस्म के दौरान हुआ हादसा , रात में थी शादी...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजस्थान के कोटा में एक होटल में हल्दी की रस्म के दौरान परिवार के लोग दूल्हे को हल्दी के बाद नहलाने जा रहे थे | इसी दौरान दुल्हे का हाथ खंभे से छू गया और वह बेहोश हो गया।


यह भी पढ़े - सगी बहनों के बीच खाना बनाने को लेकर हुआ विवाद गुस्से में छोटी बहन ने बड़ी बहन को उतारा मौत के घाट...

 परिजन उसे तुरंत एमबीएस अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसा शहर के नांता थाना इलाके में बूंदी रोड स्थित मेनाल रेजीडेंसी होटल में हुआ.

जानकारी के मुताबिक 24 अप्रेल केशवपुर क्षेत्र निवासी सूरज सक्सैना (29) की शादी की रस्में बूंदी रोड स्थित एक निजी होटल में चल रही थी |दोपहर करीब 2:00 बजे हल्दी की रस्म हुई|

यह भी पढ़े मरने से पहले सुसाइड नोट में लिखा - मै ऐसे दलदल में हूं कि इससे निकलना मुश्किल और लगा ली फांसी... 

हल्दी लगाने के बाद दूल्हा नहाने के लिए स्विमिंग पूल की तरफ ले जाया जा रहा था | सजावट के लिए पूल के पास पाइप बिछाया गया था. दूल्हे ने उसे पकड़ लिया उसे करंट लग गया। 

करंट के झटके से दूल्हा बेहोश हो गया। परिजन उसे तुरंत एमबीएस अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। जिसके बाद शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

मृतक सूरज गुड़गांव स्थित एक कंपनी में काम करता था। वह दो बहनों का इकलौता भाई था। माता-पिता रिटायर्ड हो चुके हैं। कुछ दिन पहले ही शादी के लिए गुड़गांव से कोटा आया था। मंगलवार की शाम महिला संगीत का कार्यक्रम था| हल्दी के बाद उसी दिन शाम को शादी होनी थी.

सूरज की शादी बिहार की एक लड़की से होनी थी. लड़की के परिजन कोटा आ चुके थे |अब परिजनों की शिकायत पर आगे की कार्रवाई की जाएगी|

यह भी पढ़े CG : रिसेप्शन के बाद मायके पहुंची दुल्हन ने शादी के दुसरे दिन फांसी लगाकर की आत्महत्या ,मौत से पहले पति को किया था फोन पर नहीं हो पाई थी बात...

वही इस मामले में पुलिस का कहना है कि यदि कार्यक्रम के दौरान करंट लगा है, तो प्रबंधन में खामियां होगी|  इस संबंध में मामला दर्ज करेंगे और इसकी जांच करेंगे। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

वहीँ होटल मालिक नदीम का कहना है कि हल्दी की रस्म के बाद रिश्तेदार पूल से बाल्टियां भरकर एक-दूसरे पर फेंक रहे थे. वहां कूलर लगवाए गए। पूरा कालीन पानी से गीला था|

यह भी पढ़े भिलाई : 5 साल की बच्ची के साथ अश्लील फिल्म देखने के बाद रेप , कांड करने के बाद ट्रेन से यूपी भाग रहा था आरोपी ,रेलवे और भाठापारा पुलिस ने धर दबोचा..

ग्राउंडिंग के कारण बिजली का झटका लग सकता है। जिस पोल से बिजली का झटका लगा है इसमें कोई कनेक्शन नहीं था| रात को लाइट जलती थी |दिन में लाइटें जलाने का कोई मतलब नहीं है।

यह भी पढ़े - गश्त के दौरान दुर्घटनावश रायफल से चली गोली, डीआरजी के एक जवान की मौत एक घायल...

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu