दुर्ग ब्रेकिंग : 15 हजार की भीड़ के साथ नामांकन भरने पहुंचेगे दुर्ग भाजपा लोकसभा प्रत्याशी विजय बघेल, CM साय सहित दिग्गज रहेंगे मौजूद...

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस के उम्मीदवार सोमवार यानी आज अपना नामांकन जमा करेंगे | भाजपा के दुर्ग लोकसभा प्रत्याशी विजय बघेल हजारों समर्थकों के साथ मानस भवन, रविशंकर स्टेडियम में नामांकन दाखिल करने पहुंचेंगे। इस दौरान पुरानी गंज मंडी से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू अपने समर्थकों के साथ पहुंचने वाले हैं।


यह भी पढ़ेभिलाई ब्रेकिंग : नमाज पढ़कर वापस घर लौट रहा युवक रास्ता भटककर पहुंचा मुरुम खदान , डूबने से हुई मौत...

बीजेपी ने दुर्ग लोकसभा में सभी बीजेपी विधायकों को 4000 भीड़ लाने का लक्ष्य दिया है. कांग्रेस को भी ऐसे ही लक्ष्य दिये गये। इसमें मुख्यमंत्री विष्णु साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, श्री विजय शर्मा, मंत्री रामविचार नेताम और श्री दयालदास बघेल सहित सभी लोकसभा क्षेत्रों से 15,000 लोग और 1,000 से अधिक कार्यकर्ता और पदाधिकारी भाग लेंगे|

नामांकन रैली पहले सुबह 11 बजे रविशंकर स्टेडियम मानस भवन मैदान में एक आमसभा होगी। इसके बाद रैली मानस भवन से शुरू होकर पचरी पारा चौक, फरिश्ता कॉम्प्लेक्स, इंदिरा बाजार होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेगी। यहां विजय बघेल नामांकन के लिए आवेदन करेंगे।

सभी भाजपा विधायकों ने अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में सामूहिक रैलियां कीं और लोगों से उनके नामांकन के लिए आने की अपील की। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू समेत विधायक और पदाधिकारी साहू समाज को साधने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu