भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : पिछले महीने की शुरुआत में, दुर्ग जिले के गनियारी गाँव के कोलकीपारा में राजवती नाम की एक बुजुर्ग महिला और उसकी नाबालिग पोती सविता की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। करीब डेढ़ माह बाद भी पुलिस इन अज्ञात हत्यारों को पकड़ नहीं पायी है|
यह भी पढ़े - गश्त के दौरान दुर्घटनावश रायफल से चली गोली, डीआरजी के एक जवान की मौत एक घायल...
पुलिस ने अब आरोपी पर इनाम घोषित कर दिया है| मिडिया जानकारी के मुताबिक, दोहरे हत्याकांड के आरोपियों के बारे में जानकारी देने वाले को पुलिस 25 हजार रुपये का इनाम दे रही है. पुलिस ने अब अपराधी का पता लगाने के लिए कई टीमें बनाई हैं, जो अलग-अलग कोणों से घटना की जांच कर रही हैं और आरोपियों की सक्रिय रूप से तलाश कर रही हैं।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई : बेटी के साथ छेड़खानी करते थे मनचले, अपने मोबाइल में लड़की की फोटो दूसरो को दिखा रहे थे , पिता ने मना किया तो कटर किया हमला...
दरअसल, पिछले महीने मार्च की 7 तारीख को केशव राम साहू ने पुलगांव थाने में उपस्थित होकर घटना की शिकायत दर्ज करवाई थी | जहाँ उसकी माँ राजबती साहू और भतीजी सविता की 6 मार्च की रात को हत्या कर दी गयी थी | फरियादी 6 मार्च की रात अपने घर से अपनी मां के घर आया और गाय व बैल को तबेले में बंद कर दिया. इसके बाद वह घर चला गया और सो गया।
यह भी पढ़े - CG : धोखा देकर शादी कर रहा था युवक , दुल्हन के घर आ धमकी गर्भवती प्रेमिका फिर जमकर हुआ बवाल , बैरंग लौटी बारात....
जब वह रोजाना की तरह सुबह 5 बजे गाय-बैलों को बाहर निकालने के लिए आया। 7 मार्च को, उसने बालकनी की लाइट जलाई और पानी की टंकी के पास बड़ी मात्रा में खून के धब्बे देखे। .वह तुरंत घर लौटा और अपने भाई निर्मल साहू और परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी।
परिजन जब घर पहुंचे तो देखा कि राजबती साहू और सविता साहू का रक्तरंजित शव पड़ा हुआ है। राजबती साहू (65), कुमारी सविता साहू (17) पर धारदार हथियार से वार किया गया।पुलिस द्वारा इस मामले छानबीन की जा रही है पर अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है |
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

