दुर्ग : आधीरात हॉस्टल से बिना बताये निकली दो नाबालिग लड़कियां , स्टेशन के सामने 3 लकड़ो के साथ बैठी मिली , गश्ती टीम ने पकड़ा , होस्टल संचालिका ने रखने से किया इंकार ,क्या है मामला जाने....

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : शुक्रवार की रात करीब एक बजे दुर्ग पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से दो नाबालिग लड़कियों और तीन युवकों को पकड़ा है| खबरों के मुताबिक, पांचों टपरी में चाय पी रहे थे। दोनों लड़कियाँ चुपचाप और बिना किसी को बताये हॉस्टल से निकल गईं। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र से संबंधित हैं।


यह भी पढ़ेभिलाई : गुस्सैल पति ने घरेलु झगड़े के बाद पत्नी को बिना टिकट ट्रेन में बिठा दिया , न पैसे दिए न खाने पीने का सामान , 3 दिन भटकती रही....

लड़कों के परिजनों से बातचीत और काउंसलिंग के बाद उन्हें छोड़ दिया गया. जब पुलिस ने हॉस्टल संचालिका से बात की तो उसने रात में लड़कियों को रखने से इनकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने हॉस्टल संचालिका के खिलाफ नोटिस जारी किया है|

जानकारी के मुताबिक मोहन नगर इलाके पुलिस की टीमें गश्त कर रही थी| जब वह स्टेशन का निरीक्षण कर रहे थे तो स्टेशन के सामने एक गाड़ी में दो लड़कियां और तीन लड़के बैठे थे. पूछताछ के दौरान वह जवाब से संतुष्ट नहीं हुए और उन्हें मोहननगर थाने ले जाया गया|

इधर, डीएसपी आकांक्षा पांडे ने तीनों लड़कों से पूछताछ की. उनके परिवार से बात करने और समझाइश देने के बाद, उन्हें छोड़ दिया गया। इन दोनों लड़कियों से भी पूछताछ की गई. उन्होंने कहा कि वह फिलहाल पदमनाभपुर दुर्ग के एक हॉस्टल में रह रहे हैं.

देर रात जब पुलिस ने हॉस्टल संचालक से दोनों लड़कियों को ले जाने को कहा तो संचालिका ने लड़कियों को हॉस्टल में ले जाने से इनकार कर दिया. पुलिस अधिकारी ने थाने बुलाया तो हॉस्टल संचालिका ने आने से भी इंकार कर दिया।

इसके बाद लड़कियों को रात भर सखी सेंटर में रखा गया |अगले दिन एक लड़की का परिवार दुर्ग से और दूसरी लड़की का परिवार धमतरी से आया। पहचान और काउंसलिंग के बाद उन्हें उनके परिवारों के पास छोड़ दिया गया।

एसपी जितेंद्र शुक्ला ने कहा कि हॉस्टल प्रबंधन पुलिस जांच में सहयोग नहीं कर रही थी| और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है. मानक छात्रावास नियम क्या हैं और उनका पालन क्यों नहीं किया गया, इसके बारे में जानकारी मांगी गयी है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu