भिलाई : व्यापारी ने गूगल पर बैंक का कस्टमर केयर नंबर खोजा और खाते से 4 लाख 90 हजार रुपये हो गए पार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में एक व्यापारी उस समय ठगी का शिकार हो गए जब उन्होंने गूगल पर आईसीआईसीआई बैंक का कस्टमर केयर नंबर खोजा। साइबर अपराधी ने तुरंत कारोबारी के नंबर पर कॉल कर समस्या की जानकारी ली और उनके खाते से करीब 4 लाख 90 हजार रुपये निकाल लिये|


 व्यवसायी की रिपोर्ट के अनुसार, भिलाई के छावनी पुलिस ने धारा 420 के तहत एफआईआर दर्ज की है। जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता अनमोल अग्रवाल जलेबी चौक, पावर हाउस कैंप 02 में शंकर ट्रेडिंग नाम की फर्म है|  

2 अप्रैल 2024 को अनमोल अग्रवाल ने ICICI के कुणाल साहू को फोन किया था। उन्होंने कहा कि पार्टी को पैसा ट्रांसफर करना है|पार्टी के बैंक खाते का आईएफएससी कोड सही ढंग से प्रदर्शित नहीं हो रहा है| 

यह भी पढ़े भिलाई ब्रेकिंग : प्यार के जाल में फंसा कर नाबालिग को सूरत लेकर भागा युवक फिर किया दुष्कर्म , आरोपी को पुलिस ने किया सूरत से गिरफ्तार नाबालिग को परिवार को सौंपा...

लेकिन मोबाइल फोन पर इसे वैध दिखाया जा रहा है|कुणाल ने कहा कि 18001080 पर कॉल करें। जब व्यवसायी ने कॉल किया और कॉल का जवाब नहीं दिया गया, तो अनमोल अग्रवाल ने बैंक स्टाफ कुणाल साहू की सलाह पर गूगल पर सर्च किया और आईएफएससी कोड जानने के लिए कस्टमर केयर नंबर 18007081 पर कॉल किया। 

इस समय, ग्राहक प्रतिनिधि ने कॉल का उत्तर नहीं दिया। इसके बाद 9347863362 इस नंबर से कॉल आई और ट्रूकॉलर पर यह नंबर कस्टमर सपोर्ट सर्विस के नाम से दिखा. अनमोल ने इस नंबर के बारे में बात की. फोन पर अनमोल ने अपनी समस्या साझा की|  

25 जनवरी 2024 को एक व्यापारी ने निर्मल सागर ट्रेडर्स, करनाल, हरियाणा से गुड़ खरीदा और इसका भुगतान ट्रांसफर किया जाना था, लेकिन आईएफएससी कोड सही ढंग से प्रदर्शित नहीं हुआ।

 फिर उन्होंने  आईडी डिवाइस को अपडेट करने के लिए कहा, जिसके बाद अनमोल द्वारा अपडेट करने के बाद खाते से  4 लाख 89 हजार 999 रुपए डेबिट हो गए, जिसके लिए अनमोल ने अप्रैल में सिटीजन फाइनेंस साइबर फ्रॉड रिपोर्टिंग एंड मैनेजमेंट सिस्टम में शिकायत दर्ज कराई है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu