भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई औद्योगिक क्षेत्र में कुछ दिन पहेले साउथ इंडिया इंडस्ट्रीज में काम करते समय एक छात्र को बिजली का झटका लगने से एक छात्र विकास (19) लक्ष्मण नगर की मृत्यु हो गयी थी| यह घटना 13 अप्रैल की दोपहर की है. मृतक एक फैक्ट्री में पार्टटाइम काम करता था।
जिसके बाद परिवार मुआवजे की मांग कर रहा था|श्रमिक यूनियन हिंद मजदूर सभा (एचएमएस) के तत्वावधान में मृतक के परिवार को 5 लाख रुपये का मुआवजा दिलवाया गया |
फैक्ट्री संचालक ने यह रकम जिले के अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में सौंपी. यूनियन अध्यक्ष एचएस मिश्रा ने भी फैक्ट्रियों में नियम-कायदों के अनुपालन पर जोर दिया.
जानकारी के मुताबिक, इस छात्र को बिजली का झटका लगा और उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. दुर्घटना के अगले दिन, मृत छात्रों के पड़ोसी और उनके परिवार फैक्ट्री पहुंचे | फैक्ट्री संचालक ताला लगाकर भाग गए| तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई|
इस दौरान हिंद मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष एचएस मिश्रा मौजूद थे. समझौते के बाद पीड़ित परिवार को मुआवजे के रूप में पहले 50,000 रुपये व बाद 4.5 लाख रुपये का चेक मिला|
मिश्रा ने कहा कि 80 फीसदी फैक्ट्री मालिक नियम-कायदों का पालन नहीं करते हैं. इसी कारण दुर्घटनाएं होती हैं. उन्होंने सरकार से मामले की व्यवस्थित जांच की मांग की|
यह भी पढ़े - लॉज में बिस्तर पर थी महिला कांस्टेबल की लाश और फंदे पर झूल रहा था सिपाही का शव
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

