CG : रिसेप्शन के बाद मायके पहुंची दुल्हन ने शादी के दुसरे दिन फांसी लगाकर की आत्महत्या ,मौत से पहले पति को किया था फोन पर नहीं हो पाई थी बात...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बलौदाबाजार छ.ग,  में शादी के दूसरे दिन दुल्हन द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है| दुल्हन का शव उसके मायके में लटका हुआ मिला | अपनी मृत्यु से कुछ समय पहले, उसने अपने पति को शायद कुछ बताने के लिए फोन किया था हालाँकि, रात काफी हो चुकी थी इसलिए पति फोन नहीं उठा पाया |


यह भी पढ़े दुर्ग : दादी -पोती हत्याकांड में अब तक खूनी गिरफ्त से बाहर , पुलिस ने रखा 25000 का ईनाम , जांच में पुलिस की कई टीमें सक्रिय...

फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि दुल्हन ने ऐसा कदम क्यों उठाया | पुलिस मामले की जांच कर रही है| जानकारी के मुताबिक, फुंडरडीह सुहेला निवासी 25 वर्षीय तनुजा ध्रुव की शादी लावर गांव निवासी अजय ध्रुव से हुई है। 22 अप्रैल को अजय ध्रुव अपनी शादी की बारात लेकर सुहेरा पहुंचे।

शादी के बाद दुल्हन को विदाई करवाकर घर ले गए |अगले दिन, 23 अप्रैल को दुल्हन का परिवार चौथिया रस्म में शामिल होने ग्राम लवर गए थे|

रिसेप्शन के बाद परिवार ने अपनी बेटी को रस्म के लिए वापस मायके ले गए | इसी बीच 24 अप्रेल दोपहर 12 बजे जब दुल्हन का भाई किसी काम से कमरे में दाखिल हुआ तो उसने अपनी बहन का शव लटकता देखा। वह चिल्लाया और अपने परिवार को बुलाया।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ भिलाई : बेटी के साथ छेड़खानी करते थे मनचले, अपने मोबाइल में लड़की की फोटो दूसरो को दिखा रहे थे , पिता ने मना किया तो कटर किया हमला...

 ये नजारा देखकर हर कोई हैरान रह गया. परिजन शव को रस्सी से छुड़ाकर अस्पताल ले गए। जांच के बाद डॉक्टरों ने युवती की मौत की पुष्टि कर दी| घटना के बाद से परिवार का हाल बेहाल है | आत्महत्या का कारण फिलहाल अज्ञात है|

यह भी पढ़े - CG : धोखा देकर शादी कर रहा था युवक , दुल्हन के घर आ धमकी गर्भवती प्रेमिका फिर जमकर हुआ बवाल , बैरंग लौटी बारात....

यह भी पढ़े - गश्त के दौरान दुर्घटनावश रायफल से चली गोली, डीआरजी के एक जवान की मौत एक घायल...

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu