नए जीवन की शुरुवात हुई ही थी और लगा ग्रहण , शादी के 6 महीने बाद प्रेग्नेंट पत्नी की हुई मौत , सदमे में पति ने अस्पताल के 6 फ्लोर से कूदकर की आत्महत्या...

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : हरियाणा के करनाल में एक बेहद ही दुखद मामला सामने आया है. जहाँ पत्नी की मौत के बाद पति ने मेडिकल कॉलेज की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली|


यह भी पढ़े CG से ये ट्रेने 10 - 12 अप्रेल तक रहेगी रद्द , देखे ...

 बता दे की  बीमारी के चलते महिला को हरियाणा के करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इसके बाद पति ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया और तुरंत मेडिकल कॉलेज की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली|

यह भी पढ़े -CG ब्रेकिंग : प्रदेश में हुई 100 करोड़ की ठगी , रकम दुगुना करने का लालच देकर बंटी - बबली हुए फरार 

मृतक 25 वर्षीय आशु एक धागे के मिल में काम करता था। उसके परिवार के लोगों ने मृतक महिला की मां और उसकी बहन पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है|आशु के भाई अमन शर्मा ने बताया कि वह बिहार का रहने वाला है और फिलहाल अस्थायी तौर पर पानीपत में रह रहा है। 

उसके भाई आशु की शादी छह माह पहले ही पानीपत निवासी काजल से हुई थी। तीन दिन पहले, काजल को बुखार हुआ और बाद में उसे पानीपत के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अमन ने बताया कि उसकी बहू गर्भवती थी और बीमारी के कारण उसका गर्भपात हो गया था।

यह भी पढ़े कुम्हारी हादसे में डिस्टलरी कंपनी द्वारा मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रुपए मुआवजा 

उन्होंने कहा कि आशु की पत्नी की भी पानीपत अस्पताल में सर्जरी हुई थी। ऑपरेशन के बाद भी खून नहीं रुका तो उन्हें करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। लेकिन कल रात 3 बजे उनका निधन हो गया|

पुलिस में दर्ज शिकायत में परिजनों का दावा है कि उनकी बहू की मौत के वक्त काजल की मां और बहन भी वहां मौजूद थीं. उसकी माँ और बहन ने उसके भाई आशु को भड़काना शुरू कर दिया। कहा कि काजल नहीं रही. तुम जीवित रह गये तो क्या करोगे? अब तुम भी जाकर मर जाओ| इसके बाद उनके भाई ने मेडिकल कॉलेज की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली.

थाने के सिविल पुलिस अधिकारी विष्णु मित्रा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले में साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच की जा रही है. दोनों शवों को कब्जे में ले लिया गया है और पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिजनों के आरोप की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी|


यह भी पढ़े - बाबा रामदेव और पतंजलि कंपनी के एमडी आचार्य बालकृष्ण ने भ्रामक विज्ञापन मामले में सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफ़ी...

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu