CG ब्रेकिंग : प्रदेश में हुई 100 करोड़ की ठगी , रकम दुगुना करने का लालच देकर बंटी - बबली हुए फरार , रकम सुनकर पुलिस भी हुई हैरान, तलाश जारी...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छ.ग के बिलासपुर में रकम दोगुना करने का झांसा देकर करीब 100 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. इतने बड़े घोटाले से बिलासपुर पुलिस हैरान है। 


यह भी पढ़े कुम्हारी हादसे में डिस्टलरी कंपनी द्वारा मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रुपए मुआवजा 

अब इस पूरे फर्जीवाड़े की चर्चा पुरे शहर में हो रही है. दरअसल, बिलासपुर के राधिका विहार में तीन साल पहले निदान माइक्रो फाउंडेशन नामक संस्था की शुरुआत हुई थी। 

संस्था के मुखिया मानस रंजन मिश्रा थे और नेतृत्व उसकी पत्नी प्रभा मिश्रा किया करती थी| यहां के लोग उनके जाल में फंस गए और दोगुने रिटर्न के लालच में खूब निवेश किया और अब वे भाग गए हैं और पुलिस को उनकी तलाश है। 

बिलासपुर पुलिस ने उक्त संचालक दम्पत्ति और अन्य के खिलाफ सरकंडा थाने में मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत संस्था के कर्मचारी वीरेंद्र मसीह ने दर्ज कराई थी।

 पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि कई बड़े बिजनेस मालिकों के अलावा कई सरकारी कर्मचारी भी अपना पैसा दोगुना करने की चाहत में यहां पैसा लगा रहे थे|

यह भी पढ़े - बाबा रामदेव और पतंजलि कंपनी के एमडी आचार्य बालकृष्ण ने भ्रामक विज्ञापन मामले में सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफ़ी...

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu