दुर्ग : 6 साल की बच्ची के साथ रेप , KG -2 में पढ़ने वाली बच्ची के साथ चॉकलेट का लालच देकर चचेरे भाई ने दिया दुष्कर्म की घटना को अंजाम , आरोपी गिरफ्तार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र के मचादुंर चौकी के पास एक 22 साल के लड़के ने अपनी 6 साल की बहन के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया | रिश्ते को शर्मसार करने वाली इस घटना का पता तब चला जब बच्ची ने इस बारे में अपनी मां को बताया तो जिसके बाद उसके माता-पिता ने मचादुंर पुलिस स्टेशन आए और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। 


यह भी पढ़ेशराबी बहन की हत्या कर भाई ने साक्ष्य छुपाने शव को घर में दफना कर ऊपर से कर दिया प्लास्टर , 19 दिन लाश के साथ उसी कमरे में रहा , जानिए मामला...

जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उतई पुलिस स्टेशन के प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है| पीड़िता आरोपी की चचेरी बहन है। वह KG-2 में पढ़ती है। आरोपी उसे अक्सर खिलाने के बहाने खेतों या आसपास के इलाकों में घुमाने के लिए ले जाता था।

 वह 5-6 दिन पहले लड़की से मिलने उसके घर गया था. जब वहां कोई नहीं था तो उसने उसे चॉकलेट का लालच दिया और उसके साथ बलात्कार किया। जब बच्चे की मां घर आई तो बच्ची रोने लगी | मां ने पूछा तो उसने बताया कि उसके प्राइवेट पार्ट में दर्द होता है।

जब उसकी मां ने उसे कमरे में लाकर देखा तो उसके शरीर से खून बह रहा था। जब मां ने पूछा कि ऐसा कैसे हुआ तो बच्ची रोते हुए कहने लगी कि भाई ने उसके साथ ऐसा किया है. इसके बाद मां और पिता ने आरोपी के घर जाकर इस मुद्दे पर विवाद किया | 

लेकिन आरोपी और उसके माता-पिता सहमत नहीं हुए तो लड़की के माता-पिता मचांदूर चौकी गए और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो और नाबालिग से दुष्कर्म के तहत मामला दर्ज कर लिया है|

यह भी पढ़े - दुर्ग : गर्दन पर चाक़ू टिकाकर UPI से 44 हजार ट्रान्सफर किये , साथ ही दूकानदार के गल्ले से नगद , मोबाइल फोन भी ले लिया और कहा -पुलिस को बताया तो जान से मार देंगे...

यह भी पढ़े - PM विवादित बयान के विरोध में उतरे डिप्टी सीएम विजय शर्मा सहित भाजपा नेताओं ने चरणदास महंत का बंगला घेरा...

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu