दुर्ग : नशे की हालत में कार चला रहे शख्स की अंजोरा बाइपास रोड पर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी , कार चालक घायल..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग से एक अहम खबर सामने आई है जहाँ बीती रात अंजोरा बाईपास के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गयी | जिसमे कार चालक को सिर में चोटे आयी है | 


यह भी पढ़ेदुर्ग : भाजपा नेता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की , घर में फंदे से लटका हुआ मिला शव , जाँच में जुटी पुलिस...

जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त कार चालक नशे में था | घटना के वक्त वाहन की गति काफी ज्यादा थी जिस वजह से कार नेशनल हाइवे पर लगे साईन बोर्ड तोड़ते हुए पलटी हो गयी | हादसे के बाद कार चालक को हाइवे पेट्रोलिंग टीम ने तत्परता दिखाते हुए ईलाज़ के लिए सुपेला के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुँचाया |

बता दे की कार के अंदर काफी मात्रा में ऑटोपार्ट्स का सामान रखा हुआ था | इससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है की घायल चालक ऑटोपार्ट्स का कारोबारी हो सकता है|कतिथ तौर पर घायल भिलाई पॉवर हाउस का रहवासी बताया जा रहा है | हालाँकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है की कार सवार में वाहन में ऑटोपार्ट्स लेकर कहाँ जा रहा था|