भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कोरबा छ.ग,कोरबा जिले के बांगो डैम से अचानक पानी छोड़े जाने के कारण डुबान के कोड़ा नदी में पिकनिक मनाने आया एक युवक पानी के तेज बहाव में बह गया|
घटना की सूचना पाकर कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तलाश कर रही है| जानकारी के मुताबिक, कटघोरा का 26 वर्षीय विपीन दुबे अपनी छोटी बहन समेत पांच लोगों के साथ पिकनिक मनाने कोड़ा नदी पहुंचा|
इसी दौरान बांध से पानी छोड़े जाने के कारण विपिन दुबे और उनके दोस्तों पानी के तेज बहाव के कारण बहने लगे| दोस्त तो किसी तरह बच गये, लेकिन विपिन तेज पानी में बह गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई है|
यह भी पढ़े - CG ब्रेकिंग : CRPF के जवानो से भरी बस पलटी , हादसे में 10 जवान घायल व 3 की हालत गंभीर
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

