भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के रामनगर से एक आत्महत्या का मामला सामने आया है | जहाँ शनिवार आधी रात के बाद एक युवक ने रामनगर शकुंतला विद्यालय के पास स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
बता दे की मृतक युवक भिलाई के रुंगटा कॉलेज में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे | रविवार सुबह जब परिजनों ने युवक को फंदे पर लटका देखा तो सभी सन्न रह गए। इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. जिसके बाद युवक के शव को सुपेला के शास्त्री अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया|
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक का नाम मनीष शर्मा (32) है। मनीष शर्मा न केवल रुंगटा कॉलेज में बच्चों को पढ़ाते थे बल्कि मंदिरों और पूजा पंडालों में पूजा भी विधान भी करवाया करते थे। शनिवार की शाम वह घर पर खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चले गए।
बाद में सुबह, दरवाजा खुलने में काफी समय लग गया, इसलिए परिवार उसे देखने गये| जाकर देखा तो युवक फाँसी पर लटका हुआ था | इसके बाद आसपास भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर नगर निगम पार्षद रामानंद मौर्य और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
यह भी पढ़े - युवक की शमशान में मिली अधजली लाश, मृतक के पैर बांध कर घसीटने के निशान....
यह भी पढ़े - ब्रेकिंग : अशोका बिरयानी के मालिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार....
मृतक मनीष शर्मा के शव को फंदे से निकालकर PM के लिए सौंप दिया गया। इस आत्महत्या का कारण फिलहाल अज्ञात है. बताया जा रहा है कि मनीष पिछले कुछ दिनों से तनाव में था |पुलिस की जांच जारी है|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

