महिला कैदी के साथ गैंगरेप, कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलकर दो कैदियों ने दिया दुष्कर्म की घटना को अंजाम...

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : हरियाणा की जींद जेल में एक महिला कैदी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रोहतक पीजीआई में एक महिला कैदी के साथ ये घटना घटी| पीड़ित महिला का दावा है कि जेल वैन खड़ी कर पुलिस वाले दस्तावेज तैयार करवा रहे थे। इसी दौरान दो कैदियों ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया|


यह भी पढ़े कांग्रेस नेता की बेटी की हत्या , प्रपोजल ठुकराने पर एकतरफा प्यार में युवक ने कॉलेज कैपस में चाक़ू से गोदकर उतारा मौत के घाट...

पीड़िता की शिकायत के आधार पर सिविल लाइंस थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई और इसे रोहतक पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया। मिडिया रिपोर्ट्स के जानकारी के मुताबिक महिला मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में जेल की सजा काट रही थी। 

यह भी पढ़े - भिलाई : 14 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म , परिणामस्वरूप गर्भवती हुई नाबालिग तब हुआ मामले का हुआ खुलासा , आरोपी गिरफ्तार...

किसी बीमारी के कारण उसका इलाज रोहतक पीजीआई में चल रहा है।पीड़ित महिला के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है जिसके मुताबिक़ उसने तनाव के कारण जेल में आत्महत्या का प्रयास किया था।

कथित तौर पर महिला को इलाज के लिए 20 फरवरी को जेल वैन में पीजीआई रोहतक ले जाया गया था। वैन में उसके साथ कैदी मनीष और सतीश भी थे।

यह भी पढ़े CG : समोसे ने ले ली युवक की जान , चलती ट्रेन में समोसे खाने के विवाद में नाबालिग ने युवक को ट्रेन से धक्का दिया हुई मौत....

 सुरक्षा अधिकारियों ने वैन को पीजीआई में खड़ा कर दस्तावेज तैयार करवा रहे थे। इसी दौरान एक कैदी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया. पीड़िता का दावा है कि उसे कोल्ड ड्रिंक के रूप में नशीला पदार्थ दिया गया और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया|

 महिला कैदी की शिकायत के आधार पर जींद सिविल लाइन थाना पुलिस ने कैदी मनीष और सतीश पर नशीला इंजेक्शन लगाकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया और रोहतक पुलिस में जीरो एफआईआर दर्ज की| इस मामले में पुलिस की जांच जारी है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu