यह भी पढ़े - CG : महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था शख्स नाकामयाब होने पर महिला के कपड़े लेकर भागा , जानिए क्या है मामला ?
दरअसल, पूर्व CM भूपेश बघेल मोजे और सिर पर टोपी पहनकर गुरुद्वारे पहुंचे. इसे लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है. आपको बता दें कि शनिवार को भूपेश बघेल राजनांदगांव के बाघनदी पहुंचे और वहां वे गुरुद्वारा में मत्था टेकने गए|
विडियो देखे -
उनके साथ डोंगरगांव विधायक दालेश्वर साहू और कांग्रेस कार्यकर्ता भी थे. सभी कार्यकर्ता भी मोजे पहनकर और बिना सिर ढंके ही गुरुद्वारे में दाखिल हुए।
इस संबंध में सिख समुदाय ने कहा है कि गुरुद्वारे में प्रवेश करते समय नियमों का पालन करना जरूरी है. जो कुछ भी हुआ वह नियमों के विरुद्ध था|
इसको लेकर समुदाय के लोग में आक्रोश है | पवित्र स्थान गुरुद्वारा साहिब में प्रवेश के लिए नियम हैं। इसका सम्मान किया जाना चाहिए. गुरुद्वारे में मोजे और टोपी पहनकर प्रवेश करना मना है। श्री गुरुद्वारा साहिब में प्रवेश करने के लिए सिर पर रूमाल या पट्टा बांधना पड़ता है या पगड़ी पहननी पड़ती है।

