भिलाई : कॉलेज छात्र के घर में घुसकर पुरानी रंजिश को लेकर प्राणघातक हमला , छात्र गंभीर रूप से घायल

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई क्षेत्र से लगे नेवई में शिव नगर नेवई भाठा में पुरानी दुश्मनी के कारण कॉलेज छात्र को उसके घर में घुसकर प्राणघातक हमला करने की बात सामने आई हैं। छात्र के पीछे-पीछे आरोपी युवक उसके घर में घुस गया। इसके बाद वे घर में घुस गये और उसपर हमला कर दिया| आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148, 149, 294, 307 और 506 बी के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।


यह भी पढ़े -दुर्ग : नशे की हालत में कार चला रहे शख्स की अंजोरा बाइपास रोड पर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी , कार चालक घायल..

जानकारी के मुताबिक शिव नगर नेवई भाठा निवासी विशाल साहू ने शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित स्नातक का छात्र है जिसकी जवाहर साहू और हर्ष साहू से उनकी पुरानी रंजिश थी। 22 अप्रैल की रात विशाल अपनी बाइक से टंकी मरोदा होते हुए घर जा रहा था। 

यह भी पढ़े - दुर्ग : भाजपा नेता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की , घर में फंदे से लटका हुआ मिला शव , जाँच में जुटी पुलिस...

इस दौरान आरोपी हर्ष साहू, आरोपी जवाहर साहू, आरोपी प्रियांशु, आरोपी करण, आरोपी अजुज और आरोपी राज साहू जलाराम चौक नेवई भाटा पर खड़े थे. उसको देखकर मारने के लिए उसके पीछे दौड़े। इसके बाद विशाल अपनी बाइक से घर लौट आया और दरवाज़ा अंदर से बंद कर लिया. इसके बाद आरोपी घर में घुस गया.

धारदार हथियार और लाठी-डंडों से जानलेवा हमले किए गए। इसी दौरान उन पर हर्ष साहू, जवाहरलाल साहू और उनके साथियों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. शिकायत के आधार पर पुलिस ने हर्ष साहू, उसके भाई जवाहर साहू, प्रियांशु, करण, अजू, राज साहू और अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu