भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक महिला ने अपने पति की पहली बीवी को चरणामृत में जहर देकर मरने की कोशिश की | पूरी साजिश कथावाचक की दूसरी पत्नी और उसकी चचेरे देवर देवरानी तथा चाची सास के साथ मिलकर रची थी। पीजीआई थाना पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है|
यह भी पढ़े - 6 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी को पति ने बहस के बाद चारपाई से बांधकर जिन्दा जला दिया , आरोपी फरार...
कथावाचक रामरूप तिवारी ने तृषा शुक्ला नाम की महिला से दूसरी शादी की थी |जो की कथावाचक के साथ कथा समूह का हिस्सा थी | नाराज होकर उनकी पहली पत्नी माधुरी अपने सात साल के बेटे के साथ किराए के मकान में रहने लगीं।
वहीं, कथावाचक अपनी पहली पत्नी और बेटे से अलग होने के कारण तनाव में रहने लगा था साथ ही घर का माहौल भी अच्छा नहीं था. इसलिए कथावाचक रामरूप तिवारी की दूसरी पत्नी तृषा ने अपनी सौतन माधुरी से छुटकारा पाने का फैसला किया। उसने साथ मिल कर साजिश रची.
योजना के मुताबिक, देवर संदीप ने अपनी पहली भाभी माधुरी को फोन किया और पीजीआई कालिंदी पार्क में मिलने के लिए बुलाया। संदीप की पत्नी रुचि और संदीप की मां गायत्री भी मौजूद रहीं. सभी लोग पार्क में बैठे बातें कर रहे थे तभी अचानक एक महिला आई और चरणामृत प्रसाद देने लगी।
जैसे ही माधुरी ने चरणामृत पिया, उनकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही मिनटों में बेहोश होने लगी| योजना सफल होते देख संदीप अपनी पत्नी और मां के साथ भाग गया। तृषा भी उनके साथ वहां से चली गईं. लेकिन सौभाग्य से, माधुरी को एहसास हुआ कि वह उसे चरणामृत में जहर दिया गया है|
माधुरी को उल्टी होने लगी इस दौरान अर्धबेहोशी की हालत में माधुरी ने अपने जेठ को फोन कर घटना की जानकारी दी. उसके जेठ मौके पर पहुंचे और माधुरी को सिविल अस्पताल ले गए।
कथित तौर पर चरणामृत में जहरीले रसायन थे जो माधुरी की जान ले सकते थे। कथावाचक की पहली पत्नी अब सुरक्षित है।
जानकारी के मुताबिक़ साजिश की मास्टरमाइंड तृषा शुक्ला सहित सभी लोगों को धारा 120-बी और 307 के तहत गिरफ्तार किया गया है, जिस पर कार्रवाई चल रही है।
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

