6 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी को पति ने बहस के बाद चारपाई से बांधकर जिन्दा जला दिया , आरोपी फरार....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : पंजाब के अमृतसर में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी. जहाँ पति ने अपनी गर्भवती पत्नी के बहस करने पर उसकी हत्या कर दी | इसलिए झगड़े से गुस्साए पति ने महिला को चारपाई से बांध दिया और फिर आग लगा दी|


यह भी पढ़े - भिलाई के रुंगटा कॉलेज के शिक्षक ने फांसी लगाकर किया सुसाइड , पिछले कुछ दिनों से तनाव में था मृतक जाँच में जुटी पुलिस....

 आग से झुलसने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बता दे की घटना के समय 23 वर्षीय महिला छह महीने की गर्भवती थी।जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दंपति के बीच तीखी बहस हुई जिसके बाद गुस्से में पति ने महिला को चारपाई से बांध दिया और आग लगा दी|

यह भी पढ़े - दुर्ग में युवक ने ट्रेन से कटकर किया सुसाइड, बेवजह घरवाले मृतक पर करते थे शक इसलिए दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखा -अब....

 बताया जा रहा है कि मृतक पत्नी का नाम पिंकी और आरोपी पति का नाम सुखदेव है. यह दर्दनाक घटना पंजाब के अमृतसर के पास बुल्लेनांगल गांव की है|

पुलिस के मुताबिक, ''सुखदेव और पिंकी के बीच आपसी संबंध अच्छे नहीं थे और वे अक्सर एक-दूसरे से झगड़ते थे। शुक्रवार को भी उनके बीच तीखी बहस हुई जिसके बाद सुखदेव ने पिंकी की हत्या कर दी और भाग गया।

यह भी पढ़े CG ब्रेकिंग : CRPF के जवानो से भरी बस पलटी , हादसे में 10 जवान घायल व 3 की हालत गंभीर 

इस घटना के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने भी मामले को गंभीरता से लिया है और पंजाब पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. राष्ट्रीय महिला आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में इस भयावह घटना की निंदा की और क्रूरता को अकल्पनीय बताया। पुलिस ने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी पति की तलाश में जुट चुकी है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu