प्रॉपर्टी डीलर आत्महत्या मामले में आया नया मोड़ , परिजनों के अनुसार बंधको से बचने बिल्डिंग से नीचे कूदा था विपिन...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर में दो मंजिला इमारत से कूदकर रियल एस्टेट डीलर की आत्महत्या मामले में अब अपहरण का मामला सामने आ रहा है |कथित तौर पर कुछ लोगो द्वारा 6 लाख रुपये का कर्ज वसूलने के लिए उन्हें बंधक बना लिया था। उनसे बचने के लिए वह अपार्टमेंट से बाहर कूद गया।जिससे उसकी मौत हो गयी|


यह भी पढ़ेBJP का कार्टून वार: जारी किया कार्टून , कांग्रेस नेता शिव डहरिया को मरीज बनाकर डॉक्टर के पास भेजा, देखे...

 हालाँकि, पुलिस ने आरोपियों पर केवल आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। रियल एस्टेट कंसल्टेंट और जशपुर जिले के बगीचा निवासी विपिन अग्रवाल की लाश 30 मार्च की सुबह पाम एन्क्लेव स्थित उनके आवास के नीचे खून से लथपथ मिली थी।

जिसके बाद उसे गंभीर हालत में आस पास के लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया था। जहाँ उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सुसाइड मामले की जांच करते हुए पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज चेक किए. इसी दौरान एक वीडियो सामने आया जिसमें विपिन को अपार्टमेंट से बाहर कूदते हुए देखा जा सकता है|

वीडियो के मुताबिक, पुलिस दावा कर रही है कि उसने अपार्टमेंट से बाहर कूदकर आत्महत्या की है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन बिलासपुर पहुंचे और विपिन की हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की. इसके बाद पुलिस ने अपार्टमेंट के मालिक स्वप्निल अग्रवाल और ड्राइवर से पूछताछ शुरू की।

यह भी पढ़े भिलाई : ग्वालियर की महिला से CBI और ED का डर दिखाकर 51 लाखों की ठगी करने वाला भिलाई से गिरफ्तार...

यह भी पढ़े विवाद में बीच बचाव करने आई महिला के साथ युवक ने की अश्लील हरकत , महिला के कपड़े उतारने कि कोशिश की , आरोपी गिरफ्तार....

यह भी पढ़े भूपेश बघेल को मानहानि का नोटिस जारी , स्लीपर सेल वाले बयान पर अरुण सिसोदिया ने कहा - पूर्व CM सार्वंजनिक रूप से माफ़ी मांगे या कानूनी कार्यवाई के लिए तैयार रहे.....


https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu