भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : शहर में अपराध के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. इसी कड़ी में बीती रात पुरानी भिलाई थाना अंतर्गत स्टोर पारा पुरैना में एक व्यक्ति पर कटर से जानलेवा हमला किया गया. जब उसने शराब के लिए पैसे देने से इनकार कर दिया तो बदमाशो ने उस पर कटर से हमला कर दिया|
घायल हालत में उसे पहले शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।मिली जानकारी के मुताबिक स्टोर पारा पुरैना दुकान निवासी जे हरिश्चंद्र राव पर कटर से जानलेवा हमला किया गया|
आरोपी बिल्लू ने हरिश्चंद्र राव से शराब पीने के लिए पैसे मांगे. जब हरिश्चंद्र ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो उनके बीच विवाद हो गया। इसके बाद बिल्लू ने हरिश्चंद्र पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह लहुलुहान हो गया | पीड़ित हरिश्चंद्र के सिर और चेहरे रक्तस्राव होने लगा |
जिसके बाद इन्हें आनन फानन में सुपेला के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया। गंभीर चोट होने के कारण उसे दुर्ग जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस संबंध में पुरानी भिलाई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

