राजधानी में चलती कार में लगी आग, जान बचाने उतरकर भागे सवार , देखते ही देखते आग का गोला बनी कार पूरी तरह नष्ट...

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर के लाखे नगर में शुक्रवार शाम चलती गाड़ी में भीषण आग लग गई. जब सभी ने कार के बोनट से धुआं निकलता देखा तो बाहर निकल आए। इसकी बदौलत वह मौत से बाल-बाल बच गए। कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह आग की चपेट में आ गई। मामला पुरानी बस्ती पुलिस स्टेशन इलाके की है|


यह भी पढ़े - CG : बच्चे के जन्म देने बाद अचानक अस्पताल से महिला हो गयी गायब , दूसरे दिन कुछ दूरी पर महिला का शव फंदे से लटका हुआ मिला...

खबरों के मुताबिक कार में रायपुर निवासी साहू परिवार के दो सदस्य सवार थे। वे एक शादी के कार्यक्रम से लौट रहे थे। जैसे ही कार लाखेनगर चौक से सुंदरनगर की ओर बढ़ी, अचानक कार के बोनट से धुआं निकलने लगा. गाड़ी चला रहे युवक ने तुरंत गाड़ी को किनारे कर लिया। फिर वे जल्दी से बाहर की ओर भागे

देखते ही देखते कार से आग की तेज लपटें निकलने लगीं। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। लेकिन जब अग्निशमन विभाग पहुंचा तो आग ने कार को पूरी तरह से नष्ट कर दिया था। कार पूरी तरह जल गई है और केवल उसका स्टील फ्रेम बचा है। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.

घटना व्यस्ततम लाखे नगर चौक इलाके में हुई. जब कार में आग लगी तो राहगीर रुक गए और जलती हुई कार को देखने लगे। इस दौरान सड़कों पर ट्रैफिक जाम हो गयी थी| काफी कोशिशों के बाद उसे पुलिस ने क्लियर करवाया |

यह भी पढ़े दुर्ग : युवक की हत्या कर शव को सुलभ शौचालय में छिपाया , पैसो के लेनदेन में किया क़त्ल , CCTV फुटेज ने खोला राज....

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu