भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर का भंडाफोड़ किया है जो वाहन चोरी करने के बाद उसे रेत में छुपा देता था| पुलिस को नदी किनारे रेत के नीचे दबा हुआ स्कूटी मिली। पुलिस अब चोर की तलाश में जुट गई है|
यह भी पढ़े - शादी का प्रपोजल ठुकराने पर लड़की को कैद कर बेल्ट और पाईप से पीटा फिर जख्मो में लाल मिर्च डाला, चिल्लाने पर फेवीक्युक से होठ चिपका दिए...दरअसल ये मामला गरियाबंद के फिंगेश्वर का है. पिछले कुछ दिनों में फिंगेश्वर में बाइक और स्कूटर चोरी के मामले सामने आए हैं|
मोटरसाइकिल और स्कूटी की चोरी से इलाके में अशांति फैल गई है. इसी बीच दोपहिया वाहन चुराने वाले एक अपराधी की अजीब हरकतें सामने आईं. यह चोर गाड़ियां चुराने के बाद उन्हें नदी किनारे रेत के नीचे छिपा देता था|
पुलिस को चोरी की जानकारी आज सुबह तब हुई जब कुछ ग्रामीणों ने नदी किनारे रेत के नीचे दबा मोटरसाइकिल का हैंडल देखा. ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी. जब पुलिस ने उस जगह की खुदाई की तो उन्हें वहां एक स्कूटी मिली। यह स्कूटी चोरी की थी|
बता दे वाहनों को चुराने के बाद शातिर चोरों ने उन्हें नदी किनारे रेत के नीचे दबा कर छिपा दिया ताकि बाद में उन्हें बरामद किया जा सके| फिलहाल चोर की तलाश की जा रही है।
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

