मरने से पहले सुसाइड नोट में लिखा - मै ऐसे दलदल में हूं कि इससे निकलना मुश्किल और लगा ली फांसी...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में एक सनसनीखेज आत्महत्या का मामला सामने आया है| जहाँ एक युवा व्यवसायी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है|


यह भी पढ़े भिलाई : 5 साल की बच्ची के साथ अश्लील फिल्म देखने के बाद रेप , कांड करने के बाद ट्रेन से यूपी भाग रहा था आरोपी ,रेलवे और भाठापारा पुलिस ने धर दबोचा..

पुलिस को घटनास्थल पर एक सुसाइड नोट भी मिला। जानकारी के मुताबिक भानुप्रतापपुर में एक युवा व्यापारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक का नाम चिराग शर्मा उम्र 30 वर्ष शादीशुदा है। मृतक ने सुबह अपनी दुकान खोली और खरीदार को सामान देने के लिए निकले थे|

तब से वह स्टोर पर नहीं लौटे| कुछ देर बाद बड़े भाई ने उसके मोबाइल पर कॉल कर जल्द से जल्द स्टोर पर आने के लिए फोन किया |लेकिन कॉल का जवाब नहीं मिला. इसके बाद चिराग शर्मा की तलाश शुरू हुई|

 इसी दौरान सुबह करीब 11 बजे शहर से 3 किमी दूर देव दरहा के पास मृतक की गाड़ी मिली और पास में ही मृतक का शव लटका हुआ पाया गया| मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें कहा गया है कि मैं ऐसे दलदल में हूं कि इससे निकलना मुश्किल है। भानुप्रतापपुर पुलिस अब शव को जब्त कर आगे की कार्रवाई कर रही है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu