भिलाई ब्रेकिंग : नंदिनी रोड में शो रूम में लगी भीषण आग , इलेक्ट्रिकल बाइक शो रूम में हुआ हादसा ,कई गाड़ियाँ जलकर हुई ख़ाक , अग्निशमन विभाग आग बुझाने में जुटी ....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के पावरहाउस में नंदिनी रोड पर एक इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम में भीषण आग लग गई। सुबह करीब 11 बजे रविवार को सूर्या मोटर्स के वर्कशॉप से ​​धुआं उठा और आग तेजी से फैल गई|


यह भी पढ़े - ब्रेकिंग न्यूज़ : अभिनेता साहिल खान जगदलपुर से हुए गिरफ्तार , गिरफ्तारी से बचने छतीसगढ़ में छिपे हुए थे साथ ही बार बार बदल रहे थे अपनी लोकेशन....

 घटना स्थल पर पहुंचे शोरूम संचालक ने दूकान का शटर खोल तो वहां का दृश्य देखकर सकते में आ गए |दूकान के अन्दर जाने की कोशिश की लेकिन वे दुकान में अन्दर घुस नहीं पाये।

 अग्निशमन विभाग को सूचना मिली जिसके बाद वे तत्काल मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। जानकारी पाते ही छावनी थाने की पुलिस भी मौके पर है. आग लगने का कारण अज्ञात है. जांच के बाद आग लगने के कारण पता चल पायेगा।

यह भी पढ़े - भिलाई में निर्माणाधीन स्कूल की छत ढही , 4 मजदूर मलबे में दबे , रेस्क्यू कर मलबे से मजदूरों को बाहर निकाला गया , 4 घायलों में 2 की हालत गंभीर...

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu