ब्रेकिंग न्यूज़ : अभिनेता साहिल खान जगदलपुर से हुए गिरफ्तार , गिरफ्तारी से बचने छतीसगढ़ में छिपे हुए थे साथ ही बार बार बदल रहे थे अपनी लोकेशन....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मुंबई साइबर सेल की विशेष जांच टीम ने महादेव सट्टा ऐप मामले में छत्तीसगढ़ अभिनेता साहिल खान को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. जानकारी के मुताबिक, साहिल खान पर सट्टेबाजी साइट चलाने और सट्टेबाजी एप्लिकेशन को बढ़ावा देने का आरोप है। 


यह भी पढ़े भिलाई में निर्माणाधीन स्कूल की छत ढही , 4 मजदूर मलबे में दबे , रेस्क्यू कर मलबे से मजदूरों को बाहर निकाला गया , 4 घायलों में 2 की हालत गंभीर...

मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ महादेव जुआ ऐप मामले में मुंबई माटुंगा पुलिस की जांच में सोहेल खान का नाम सामने आया था। इसके बाद एसआईटी ने हाल ही में साहिल से पूछताछ की।

मुंबई साइबर सेल ने शनिवार को जगदलपुर से एक्टर साहिल खान को गिरफ्तार किया। यहां से उन्हें मुंबई ले जाया जा रहा है|साहिल खान लोटस बुक 24/7 नामक सट्टेबाजी ऐप वेबसाइट में भागीदार है, जो महादेव सट्टेबाजी एप नेटवर्क का हिस्सा है। 

यह भी पढ़े - बहू को हुआ सास से प्यार , पति को छोड़कर सास के साथ रहना चाहती है , परेशान महिला शिकायत लेकर अधिकारियों के पास पहुंची...

मुंबई साइबर सेल एसआईटी कुछ वित्तीय और रियल एस्टेट फर्मों और विवादास्पद महादेव सट्टेबाजी एप के प्रमोटरों के बीच कथित अवैध लेनदेन की जांच कर रही है। मामले में पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक घोटाले की कुल रकम करीब 15,000 करोड़ रुपये है|

इस मामले में साहिल खान और 31 अन्य लोगों के विरूद्ध जांच की जा रही है. पुलिस ने कहा कि जांच में बैंक खाते, सेल फोन, लैपटॉप और अन्य तकनीकी उपकरणों शामिल है। आगे  की जांच की जा रही है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu