राजधानी में ट्रैक पर मिली युवक की सिर धड़ से अलग लाश , रात से लापता था युवक , पुलिस की जांच जारी...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजधानी रायपुर में रेलवे ट्रैक पर एक शख्स की लाश मिली है| जिसका व्यक्ति का सिर धड़ से अलग गई| बताया जाता है कि शव रेलवे फाटक से कुछ मीटर की दूरी पर मिला. आशंका है कि युवक ने आत्महत्या की है. पूरा मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है|


यह भी पढ़े भिलाई ब्रेकिंग : फैक्ट्री में करंट के झटके से जान गंवाने वाले कॉलेज छात्र के परिजनों को मिला 5 लाख रुपये मुआवजा.

मृतक की पहचान पंडरी के गांधी नगर निवासी गोलू सोरठे के रूप में की गई है| मृतक बिजली फिटिंगका काम किया करता था| वह मंगलवार रात से लापता था और अगली सुबह उसका शव पटरी पर मिला।

बुधवार सुबह मोवा फाटक के पास रहवासियों ने पटरी पर एक सिर विहीन शव देखा। इसके बाद कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया |

कथित तौर पर पुलिस मौत का कारण निर्धारित करने के लिए मृतक के परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस के पास कोई खास जानकारी नहीं है. मामले की जांच पड़ताल चल रही है।

यह भी पढ़े - लॉज में बिस्तर पर थी महिला कांस्टेबल की लाश और फंदे पर झूल रहा था सिपाही का शव

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu