भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कल दोपहर में नेहरू नगर गार्डन में बैठे प्रेमी जोड़े को भगाया तो लड़के-लड़कियां उनसे ओयो में कमरा मांगने लगे। लड़कियां बोलीं- आपने सब बंद कर दिया...कहां जाएं, अब पार्क में बैठने भी नहीं देंगे।
दरअसल, विधायक पार्क पर औचक निरक्षण के लिए आये थे. उन्होंने यहां जोड़ों के बैठने और अश्लील हरकतें करने की शिकायत मिली थी।
विधायक रिकेश सेन ने जोड़े को पार्क छोड़ने की सलाह दी और चेतावनी दी कि अगर वे दोबारा पकड़े गए, तो लड़के और लड़की के परिवारों को पुलिस स्टेशन में बुलवाया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। विधायक ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया.
जब विधायक ने पार्क में बाइक पर बैठे एक जोड़े से पूछा कि वे दोपहर को यहां क्या कर रहे हैं, तो लड़के ने कहा कि वह कुछ समय बिताने आया है। हम बैठकर बात कर रहे हैं| इस पर विधायक ने कहा कि बात करनी है तो घर पर करो. इस मामले में लड़के ने कहा कि ओयो तो बंद करा दिया अब समय गुजारने के लिए यहां आया हूं।
विधायक ने कहा कि जब ओयो बंद होगी तो वह लोगों के घर के सामने बैठेंगे गलत हरकत करोगे? इसके बाद विधायक ने लड़के-लड़कियों को वहां से जाने को कहा |
विधायक ने दूसरे जोड़े को टोका तो युवक विधायक से बहस करने लगा और उसने कहा कि वह अपनी प्रेमिका के साथ बैठा है| आप कम से कम पार्क को तो छोड़ दो या ओयो खोलें। आपके डर के कारण लोग शराब पीने या अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने से भी डरते हैं।
ओयो खुलने पर आप अपना आधार कार्ड दिखाकर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वहां जा सकते हैं। अब मुझे पार्क में आना मज़बूरी हो गयी है|
जब रिकेश सेन तीसरे जोड़े के पास गए तो लड़की ने विधायक को बताया कि वह पार्क में घुमने आई है| अगर ओयो हर जगह बंद हो जाए तो हम कहां जाएंगे जब रिकेश कहेगा कि तुम मुझे जानते हो? लड़की कहती है हाँ विधायक रिकेश सेन हो|Oyo सब बंद हैं |अब पुलिस से ज्यादा आपसे डर लगता है।
इसके बाद विधायक ने उन्हें समझाया कि यहां लोग घूम रहे हैं और आप लोग ऐसे बैठे हैं पढ़ाई-लिखाई कीजिये करियर बनाइये|
link open न
होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|
whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

