मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है|
प्राप्त जानकारी के अनुसार घासीदास नगर के वार्ड 22 में बिजली टावर के सपोर्ट के नीचे एक व्यक्ति का शव मिला। शव गमछे के फंदे से लटका हुआ था। आसपास के लोगों ने जब यह देखा तो पुलिस को सूचना दी|
मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान आत्माराम निषाद (45) के रूप में की। इसकी सूचना परिजनों को दी तो वे भी वहां पहुंच गये. परिजनों ने बताया कि आत्माराम एक दिन पहले शाम 5 बजे घर से निकला था और उसके बाद वापस नहीं लौटा।
परिजनों ने बताया कि मृतक आत्माराम फेरी का काम करता था. 4 महीने पहले उनके बड़े बेटे की शादी हुई है। परिजनों का कहना है कि घर में कोई परेशानी नहीं है. परिजनों का कहना था कि आत्माराम के आत्महत्या जैसा कदम उठाने की कोई वजह नहीं है|
परिजनों ने हत्या की आशंका भी जताई। खास बात यह है कि मृतक आत्माराम दिव्यांग है और वह टावर पर कैसे चढ़ा | यह जाँच का विषय है इस बीच, जामुल पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है|

