शमशान में पूजा करवाई , तान्त्रिक ने कहा - यहाँ नोटों की बारिश होगी और सेल्स ऑफिसर से ठग लिए लाखो रूपये, मामला दर्ज...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर छ.ग , तांत्रिक द्वारा तांत्रिक मंत्र जाप कर पैसे की बारिश करवाने का झांसा देकर बदमाशों ने एक निजी बैंक के सेल्स ऑफिसर से 2 लाख 50,000 रुपये ठग लिए। बदमाशों ने श्मशान में पूजा करने के नाम पर 1.30 लाख रुपये फोन -पे  और 1.20 लाख रुपये नकद लिए। 


यह भी पढ़े - दुर्ग : आधीरात हॉस्टल से बिना बताये निकली दो नाबालिग लड़कियां , स्टेशन के सामने 3 लकड़ो के साथ बैठी मिली , गश्ती टीम ने पकड़ा , होस्टल संचालिका ने रखने से किया इंकार ,क्या है मामला जाने....

जब बैंक कर्मचारी को लगा की उसके साथ धोखाधड़ी हुई है तो उसने बिल्हा थाने में शिकायत दर्ज कराई। गीतांजलि फेस-2 निवासी हरिचंद साहू (22) एक्सिस बैंक में सेल्स ऑफिसर के पद पर पदस्थ हैं। एक माह पहले उसकी मुलाकात मुनीराम राम और भूषण कुमार कुर्रे से हुई। 

वह किसी तांत्रिक के माध्यम से पैसे बरसाने की बात कर रहा था। इसके बदले में उसने दवा और तांत्रिक पूजा के लिए एक लाख रुपये की मांग की. हरिचंद साहू ने 19 मार्च को टेलीफोन भुगतान के माध्यम से भूषण कुर्रे को राशि हस्तांतरित की। 

3 अप्रैल को मुनीराम ने पीड़ित को रात 9:00 बजे दगौरी आने फोन किया। हरिचंद अपने दोस्त राजेश गुप्ता के साथ दगौरी पहुंचे. यहां मुनिराम की मुलाकात भूषण कुर्रे, राजू कुर्रे नामक तांत्रिक और एक अन्य से हुई

उन्होंने मौके पर ही 1.20 लाख नकद मांगे। हरिचंद ने पैसे निकालकर उसे दे दिए। इसके बाद सभी लोग अमेरी अकबरी श्मशान घाट पहुंचे. यहां पूजा शुरू की। इसके बाद 50 मीटर दूर दूसरे स्थान पर पूजा की गई। कुछ देर बाद वे पुरानी जगह पर पहुंचे, जहां नोटों को रखकर कहा कि यहां पैसों की बारिश हुई है।

 उसने नोट को एक बंडल में बांधा और हरिचंद को दे दिया। उन्हें बताया गया कि एक महीने बाद इसी जगह में दोगुनी बारिश होगी. अपने साथी के साथ घर लौटने के बाद जब हरिचंद ने पैकेज खोला तो अंदर केवल 23,400 रुपये थे। 

तब उसे एहसास हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सभी जालसाजों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है|

यह भी पढ़े - भिलाई : गुस्सैल पति ने घरेलु झगड़े के बाद पत्नी को बिना टिकट ट्रेन में बिठा दिया , न पैसे दिए न खाने पीने का सामान , 3 दिन भटकती रही....

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu