भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई. कुम्हारी थाना क्षेत्र में विवाद सुलझा रहे पुलिसकर्मियों पर भीड़ ने हमला कर दिया गया. जिसमे एक पुलिस जवान घायल हो गया. साथ ही पुलिस गश्ती गाड़ी का शीशा तोड़ दिया. वहीं पुलिस ने आरक्षक के बयान पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ IPC धारा 186-332, 353, 427 के तहत मामला दर्ज कर लिया है|
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आरक्षक राकेश कुमार यादव 112 चिता वन पर ड्यूटी पर थे। जो की 20 अप्रैल रात 9 बजे से 21 अप्रैल सुबह 9 बजे तक था।
रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि परसदा गांव में मारपीट हो रही है. इसके बाद जब वे परसदा गांव पहुंचे तो जयराम यादव के घर के पास काफी भीड़ जमा हो गयी. पता चला कि शादी में बरात में आये मेहमानों के बीच झगड़ा हो गया और एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे एम्स ले जाया गया|
घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ होने के कारण पुलिस विभाग की गश्ती टीम को भी बुलाया गया. थाने की गश्ती कार सीजी-03-6581 में चालक आरक्षक यशवन्त साहू एवं आरक्षक बंटी सिंह मौके पर पहुंचे। इस दौरान विवाद में शामिल बाराती गिरि राज यादव, प्रशांत यादव और उनके साथियों को गश्ती गाड़ी से थाने ले जाया गया|
इसी बीच भीड़ ने तीन बारातियों को ले जाने से रोक दिया और एक पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया. इससे पुलिस जवान राकेश कुमार की बाईं आंख में चोट लग गयी. इसके अलावा लोगों ने गाड़ी के शीशे तोड़ दिये और पथराव किया. इस पूरे मामले में कुम्हारी पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

