सनसनीखेज मामला : अज्ञात युवक का शव नर्सरी में पेड़ से लटका हुआ मिला, जाँच में जुटी पुलिस....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भानुप्रतापपुर छ.ग, एक सनसनीखेज मामला कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर थाने में सामने आया. यहां एक युवक का शव नर्सरी में पेड़ से लटका हुआ मिला। 


यह भी पढ़े भिलाई में मोर्निग वाक पर निकली बुजुर्ग महिला हुई चेन स्नेचिंग की शिकार , आरोपी की तस्वीर CCTV में कैद...

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. मृतक की पहचान फिलहाल अज्ञात है|

जानकारी के अनुसार आज सुबह शौच करने गये ग्रामीणों ने भानुप्रतापपर के पास वन विभाग की नर्सरी में एक पेड़ से एक युवक का शव लटका देखा. जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। 

यह भी पढ़े महतारी योजना की दूसरी क़िस्त को लेकर मंत्री रजवाड़े ने दी बड़ी जानकारी , जानिए कब मिलेगी राशि..

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक किशोर की पहचान नहीं हो सकी है|

 पुलिस नजदीकी थाने में मृतक की फोटो भेजकर पता लगाने की कोशिश कर रही है। मृतक ने स्लेटी रंग की टी-शर्ट और नीली शॉर्ट्स पहनी हुई थी और उसकी उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है।

यह भी पढ़े - दुर्ग : किंग गिरोह का हुआ पर्दाफाश , सूने मकान को बनाते थे निशाना , गिरोह के सभी सदस्यों की गर्दन पर "किंग" नाम के टैटू...

ह भी पढ़े CG : कक्षा 7 और 6 के दो बच्चो ने फांसी लगाकर की आत्महत्या , घरवालों की डांट से थे दोनों नाराज .....