भिलाई में मोर्निग वाक पर निकली बुजुर्ग महिला हुई चेन स्नेचिंग की शिकार , आरोपी की तस्वीर CCTV में कैद...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई, नेवई थाना अंतर्गत मैत्री कुंज रिसाली में रविवार सुबह एक महिला चेन स्नेचिंग की घटना की शिकार हो गयी | 


यह भी पढ़े महतारी योजना की दूसरी क़िस्त को लेकर मंत्री रजवाड़े ने दी बड़ी जानकारी , जानिए कब मिलेगी राशि..

इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी की तस्वीर साइट पर लगे निगरानी कैमरों में कैद कर हो गयी है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी  के खिलाफ धारा 356 और 379 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है|

यह भी पढ़े - दुर्ग : किंग गिरोह का हुआ पर्दाफाश , सूने मकान को बनाते थे निशाना , गिरोह के सभी सदस्यों की गर्दन पर "किंग" नाम के टैटू...

पुलिस के मुताबिक BSP एम्पलॉय अजय कुमार पांडे ने इस संबंध में शिकायत दर्ज करायी है| आवेदक के अनुसार, उनकी 70 वर्षीय मां प्रमिला पांडे प्रतिदिन सुबह की सैर करने जाती हैं। 

यह भी पढ़े CG : कक्षा 7 और 6 के दो बच्चो ने फांसी लगाकर की आत्महत्या , घरवालों की डांट से थे दोनों नाराज .....

रविवार सुबह करीब 6:15 बजे उनके साथ यह घटना घटित हुई जिसके बाद वे घबरा कर चिल्लाते हुए घर आई और बताया कि उसके साथ  चेन लूट की घटना हो गयी है| घटना सुबह 5:55 बजे अवंती उदियान के पास हुई है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu