भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजनांदगांव में ईवीएम में वोटिंग के दौरान मोबाइल फोन से फोटो खींचने और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का मामला सामने आया है जिसके बाद पुलिस ने अपलोड करने वाले 4 लोगों पर कड़ा एक्शन लेते हुए कार्यवाई की है |
यह भी पढ़े - गर्लफ्रेंड ने शादी करने से किया मना जिसके बाद सिरफिरे ने गर्म सरिया से लड़की के गालों पर लिख दिया अपना नाम...
कई सेंटरों से ऐसी शिकायतें आईं। इसके बाद पुलिस ने गोपनीयता का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की और ऐसे पोस्ट हटवाये गए। बता दें कि कुछ लोगों ने मतदान केंद्र पर EVM यूनिट का बटन दबाते समय अपने मोबाइल फोन से फोटो खींच ली और उन्हें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर दिया|
मामले की जानकारी जैसे ही निर्वाचन शाखा को हुई तो जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने आवश्यक निर्देश जारी कर दिये. डोंगरगढ़, कोतवाली, लालबाग और बसंतपुर की पुलिस टीमों ने इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की।
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

